अलवर में वनमंत्री संजय शर्मा ने दिखाई हरी झंडी, विभिन्न संगठनों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
अलवर। चैत्र मास शुक्ल पक्ष संवत 2083 की प्रतिपदा के पावन अवसर पर नव संवत के स्वागत में राजस्थान पुजारी महासंघ, अलवर द्वारा भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत पुराना कटला स्थित जगन्नाथ मंदिर में 251 मंगल कलशों के विधिवत पूजन के साथ हुई। इसके पश्चात वनमंत्री श्री संजय शर्मा द्वारा कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
कलश यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जहां रास्ते में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत एवं सत्कार किया गया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
यात्रा का समापन राजर्षि अभय समाज प्रांगण में हुआ, जहां आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान पुजारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण शर्मा, वृंदावन के संत कमल नयन जी तथा ट्रैफिक इंचार्ज संजय शर्मा सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान अतिथियों ने नव संवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पुजारियों का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर राजेंद्र आचार्य, महेश चंद शर्मा, राजकुमार शर्मा, महेश मुद्गल, योगानंद शर्मा, सुरेश शर्मा, मोनू पंडित, योगेश शर्मा, कंचन शर्मा, चंद्रा देवी शर्मा, अनिता जोशी, अनिल शर्मा, श्याम सुंदर पाराशर, केदार शर्मा, नत्थू राम शास्त्री, देवराज शर्मा, रघुवीर शर्मा, रमाकांत शर्मा, राजेंद्र शर्मा, पंडित विवेकानन्द शर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


