More
    Homeराजस्थानजयपुरसरकार दिव्यांगजन को उनका हक समय पर अदा करे : जूली

    सरकार दिव्यांगजन को उनका हक समय पर अदा करे : जूली

    दिव्यांगजन को माह अप्रेल से दी जानी थी बढी हुई पेंशन
    जयपुर । राजस्थान विधान सभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने और सम्मानपूर्वक जीवन यापन करने के लिये कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई थी, जिनमें दिव्यांगजन पेंशन योजना मुख्य थी। जूली ने बताया कि योजना की उपयोगिता को देखते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिये विशेष कानून पास कर उनको मिलने वाली मासिक पेंशन में प्रतिवर्ष 15 प्रतिशत वृद्धि किये जाने का प्रावधान रखा गया।
    जूली ने कहा कि बडे खेद का विषय है कि प्रदेश की भाजपा सरकार दिव्यांगजनों को भी उनका हक समय पर नहीं दे पा रही है। जूली ने कहा कि सरकार कानून के प्रावधान के अनुरूप पेंशन नहीं दे रही है और जो पेंशन दे रही है, उसे भी समय पर अदा नहीं कर रही है।
    प्रतिपक्ष के नेता जूली ने कहा कि दिव्यांगजनों को मिलने वाली पेंशन में 1 अप्रेल, 2024 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी और अब बजट 2025-26 में इसे 1150 से बढाकर 1250 रूपये कर दिया गया है, लेकिन दिव्यांगजनों को अप्रेल, 2025 से मिलने वाली बढी हुई पेंशन का भुगतान आज तक नहीं किया गया है, यह दिव्यांगजनों के हितों पर कुठाराघात है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here