More
    Homeराजस्थानखैरथलतिजारा में रेडीमेड दुकान पर जानलेवा हमला

    तिजारा में रेडीमेड दुकान पर जानलेवा हमला

    कपड़ों के विवाद के बाद पिता-पुत्र को धमकाकर 12 लोगों ने किया हमला

    तिजारा। अलवर जिले के तिजारा कस्बे में एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर पुरानी कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। तिजारा के होलीटीबा रोड स्थित दुकान संचालक कालूराम ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे रूपेश उर्फ रूप्पी नामक युवक उनकी दुकान पर आया और कपड़े देखने के बाद दाम को लेकर विवाद करने लगा।

    आरोप है कि युवक ने दुकानदार के बेटे अमन के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। घटना के बाद शाम करीब 6:45 बजे वही युवक 10-12 साथियों के साथ दोबारा दुकान पर पहुंचा और आते ही हमला कर दिया।

    आरोपियों ने अमन और उसके मामा के बेटे अजय के साथ लात-घूंसों, ईंट-पत्थर, बेल्ट और बाल्टी से बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में अमन के सिर में गंभीर चोट आई, जिसके चलते उसे दो टांके लगाने पड़े। वहीं अजय का हाथ टूट गया और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं।

    घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों घायलों को बचाया। हमलावर जाते समय फिर से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

    पीड़ित पक्ष ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here