अंजलि ने किया जिले का नाम रोशन
अलवर। जिले की प्रतिभाशाली छात्रा अंजलि मलिक का चयन विश्व के प्रतिष्ठित University of Oxford के मास्टर्स प्रोग्राम ‘कॉम्परेटिव एंड इंटरनेशनल एजुकेशन’ में हुआ है। 22 वर्षीय अंजलि वर्तमान में जैन बीएड कॉलेज की छात्रा हैं और शिक्षा के क्षेत्र में शोध एवं विमर्श के माध्यम से जमीनी स्तर पर कार्य करने की इच्छुक हैं।
अंजलि ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अलवर स्थित St. Anselm’s School से प्राप्त की, जबकि स्नातक की पढ़ाई University of Delhi के भारती कॉलेज से पूरी की। वह मूल रूप से अलवर के दिवाकरी क्षेत्र की निवासी हैं।
परिवार की बात करें तो उनके पिता सतपाल मलिक सामान्य व्यवसाय से जुड़े हैं, माता ममता शिक्षिका हैं, जबकि उनके भाई जय मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं।
अंजलि ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के संघर्ष और शिक्षण संस्थानों के मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा कि ऑक्सफोर्ड से शिक्षा प्राप्त करने के बाद वह शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावी भूमिका निभाते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती हैं। जैन बीएड कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अनीता सोनी ने अंजलि के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे संस्थान और क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। उन्होंने कहा कि अंजलि की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
श्रीआदिनाथ शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष अशोक अगोनिज व सचिव नरेंद्र जैन ने भी इसे बधाई देते हुए कहा है कि संस्थान चाहता है कि प्रत्येक बच्चा आगे बढ़े। इसके लिए हमारी ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाती है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


