अलवर के नया बास में ईद जश्न के बीच जूली ने दिया भाईचारे का संदेश
अलवर। जिले के नया बास क्षेत्र में ईद का पर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली विशेष रूप से मौके पर पहुंचे और क्षेत्रवासियों को ईद की मुबारकबाद दी।
अपने संबोधन में टीकाराम जूली ने कहा कि पवित्र रमजान माह के समापन के बाद आने वाली ईद आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देती है। यह त्योहार हमें मिल-जुलकर रहने और समाज में सौहार्द बनाए रखने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा मजबूत रखने और समाज में शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की। साथ ही क्षेत्र के सभी लोगों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए खुशहाली और तरक्की की कामना की।
ईद के मौके पर क्षेत्र में खासा उत्साह देखने को मिला। लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर त्योहार की खुशियां साझा कीं और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


