More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर में लेनदेन विवाद बना खूनी संघर्ष, कई लोग घायल

    कठूमर में लेनदेन विवाद बना खूनी संघर्ष, कई लोग घायल

    बायडा गांव में लेनदेन विवाद पर फायरिंग व हमला, एक ही परिवार के कई सदस्य घायल

    कठूमर। अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के गांव बायडा में मामूली 2500 रुपए के लेनदेन को लेकर बड़ा खूनी संघर्ष सामने आया है।

    जानकारी के अनुसार गांव निवासी अली बख्श ने गांव के ही फकरू को 2500 रुपए उधार दिए थे। जब अली बख्श ने अपने पैसे वापस मांगे तो विवाद इतना बढ़ गया कि शुक्रवार रात फकरू, शरीफ और जफरू ने बाहर से बुलाए गए बदमाशों के साथ मिलकर अली बख्श के परिवार पर हमला बोल दिया।

    आरोपियों ने पहले फायरिंग की और उसके बाद लाठी-सरियों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में अली बख्श के पिता मुकुंदा सहित परिवार के आमिर, अशरफ और फिरदौस गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

    घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अलवर रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।

    फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here