भगत सिंह सर्किल पर सजा श्रद्धांजलि का संगम, जनमानस ने किया शहीदों को नमन
अलवर। भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानी शहीद भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरू का 95वां बलिदान दिवस समारोह आज जोशखरोश के साथ मनाया गया। कार्यक्रम को आकर्षक बनाने के लिये भगत सिंह चौराहे को रंग बिरंगे बैनर व झण्डों से सजाया गया। चौराहे पर प्रातः से ही देशभक्ति के गीतो ने माहौल को जोशमय बना दिया।
शहीद भगतसिंह बलिदान दिवस समारोह समिति के संयोजक जोगेन्द्र सिंह कोचर एवं सचिव प्रमोद मलिक ने बताया कि आज प्रातः 8 बजे भगत सिंह चौराहे पर बडी तादाद में समाज के सभी वर्गों के लोगों ने भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर आजादी के आन्दोलन में कुर्बानी देने वाले सभी शहीदों को नमन किया।
इस अवसर पर कब्बाल हुकमचन्द रौनक एण्ड पार्टी ने ’’ऐसे माहौल पर इल्जाम लगाते क्यों हो, आग के शहर में बारूद बनाते क्यों हो’’ ’’हमे इन्सानियत का दीप हर दिल में जलाना है, हमे इन मन्दिरो-मस्जिदों के झगड़ों को मिटाना है, मेरा भारत निराला है जमाने भर से ए अंजुम, हमें इस देश के हर एक मजहब को बचाना है’’ ’’कह गये देश पर मरने वाले, यह वतन है तुम्हारे हवाले’’ जैसे नगमे सुनाकर लोगों को झूमने के लिये मजबूर कर दिया।
शहीद भगत की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने वालों में मुख्य अतिथि के रूप में वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, एमिड के सचिव नूर मोहम्मद, दीवानचन्द सेतिया, अपना घर शालीमार के निदेशक अशोक सैनी, हरमीत सिंह मेहन्दीरत्ता, भाजपा अलवर जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, महासचिव हरिशंकर रावत, जिला मेव पंचायत के सदर शेर मोहम्मद, उद्योगपति शशांक झालानी, डॉ. जीवन सिंह मानवी, अशोक आहूजा, डॉ. रामानन्द यादव, सुनील बिल्खा, वरिष्ठ पत्रकार ओमप्रकाश गुप्ता, शरद शर्मा, राजेश रवि, जिनेश जैन, सुनील जैन, रमेश जुनेजा, मूलचन्द गुर्जर, अमरदीप सिंह, तेजपात सैनी, पुरूषोत्तम मिश्रा, भारत कपूर, भरत सिंह अहरोदिया, रामचरण राग, दीपक पंडित, श्रीमती रेणु मिश्रा, मंजू शर्मा, प्रदीप पंचोली, प्रणाली पराते, रूकसाना खान, सेवक सिंह, संदीप पंडित, अनिल चुध, पं. जले सिंह सहित अनेक अनेक विद्यार्थी तथा गणमान्य नागरिक शामिल रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क
https://missionsach.com/category/india