निजी स्कूल एसोसिएशन की कार्यशाला में चर्चा, नियमों के विरोध पर बनी रणनीति
अलवर। मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थान प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन की कार्यशाला रविवार को अग्रसेन मार्ग स्थित श्री अग्रवाल उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई। इसमें जिले के निजी स्कूलों के संस्था प्रधानों सहित एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में निजी स्कूलों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं के समाधान पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष लालाराम ठाकुर ने बताया कि इस कार्यशाला का उद्देश्य निजी विद्यालयों में लागू नियमों और सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए जा रहे नए निर्देशों को समझना तथा उनके प्रभाव पर चर्चा करना है।
उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे नियम लागू किए जाते हैं, जो अनावश्यक होते हुए भी स्कूलों पर थोपे जाते हैं और उनका पालन करने के लिए दबाव बनाया जाता है। ऐसे नियमों के खिलाफ एसोसिएशन द्वारा आवाज उठाई जाएगी।
जिला अध्यक्ष ने बताया कि इन मुद्दों को लेकर जल्द ही जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा, ताकि निजी स्कूलों को राहत मिल सके और अनावश्यक नियमों से निजात दिलाई जा सके।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


