More
    Homeराजस्थानअलवरसाइबर संग्राम 2.0 में बड़ी सफलता, ठगी के लाखों रुपये होल्ड

    साइबर संग्राम 2.0 में बड़ी सफलता, ठगी के लाखों रुपये होल्ड

    अलवर में साइबर संग्राम अभियान का असर | ठगी राशि वापस, मोबाइल बरामद

    अलवर। जिले में साइबर अपराधों की रोकथाम और त्वरित निस्तारण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान साइबर संग्राम 2.0 के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ठगी की लाखों रुपये की राशि होल्ड करवाई और पीड़ितों को राहत दिलाई।

    पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बुधवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि राज्यस्तरीय ऑपरेशन ऑपरेशन साइबर शील्ड की निरंतरता में यह अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है। अभियान के दौरान साइबर क्राइम पोर्टल, हेल्पलाइन 1930 और थानों पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में कुल 72 लाख 60 हजार 874 रुपये की ठगी राशि होल्ड करवाई गई, वहीं 17 लाख 13 हजार 598 रुपये पीड़ितों को वापस दिलाए गए।

    पुलिस ने CEIR पोर्टल के माध्यम से 222 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए। वहीं समन्वय पोर्टल पर 60 प्रकरण अपलोड कर 78 साइबर अपराधियों को चिन्हित किया गया तथा 51 वारंट/नोटिस अन्य जिलों व राज्यों को भेजे गए।

    साइबर जागरूकता के तहत 569 शिविर आयोजित कर पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी व सीएलजी सदस्यों के सहयोग से 43,412 लोगों को जागरूक किया गया। इसके अलावा 13 साइबर अपराधियों को पकड़कर विभिन्न राज्यों की पुलिस को सौंपा गया और साइबर फ्रॉड में उपयोग हो रहे 1.90 लाख से अधिक मोबाइल (सिम व IMEI) ब्लॉक कराए गए।

    ऑपरेशन एंटी वेमन व विजय प्रहार में नशा तस्करों पर शिकंजा

    पुलिस ने ऑपरेशन एंटी वेमनविजय प्रहार के तहत एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया।

    15 मार्च से अब तक 12 प्रकरण दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक बाल अपचारी को निरुद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 24.08 ग्राम स्मैक, 5 किलो 14 ग्राम गांजा, 3 किलो 999 ग्राम डोडा चूरा और 7 किलो 7 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। साथ ही एक कार, मोटरसाइकिल, मोबाइल और नकदी भी जब्त की गई।

    एसपी सुधीर चौधरी ने आमजन से अपील की कि नशीले पदार्थों की तस्करी या किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना हेल्पलाइन 1933 या पुलिस को दें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

    एक्सप्रेस-वे पर लेन ड्राइव, 1197 चालान

    दिल्ली-बड़ौदा-मुंबई एक्सप्रेस-वे (एनई-4) पर चलाए गए लेन ड्राइव अभियान के तहत पुलिस ने सख्ती बरतते हुए 1197 चालान किए और 3 लाख 62 हजार 900 रुपये का जुर्माना वसूला।

    इनमें 784 चालान गलत पार्किंग और 413 चालान लेन उल्लंघन के लिए किए गए। करीब 500 लोगों को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।

    पुलिस के अनुसार इस अभियान का सकारात्मक असर देखने को मिला है, जिससे पिछले वर्ष की तुलना में सड़क हादसों में 35.15 प्रतिशत और मृतकों की संख्या में 22.38 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here