More
    Homeराजस्थानजयपुरमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री...

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लोकसभा अध्यक्ष, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री एवं केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री से की मुलाकात

    जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश के चहुंमुखी विकास और केंद्र एवं राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर चर्चा हुई।

    शर्मा ने केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य तथा विद्युत मंत्री मनोहर लाल से मुलाकात कर प्रदेश में ऊर्जा और शहरी नियोजन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा की। इस दौरान विकसित राजस्थान-2047 के लक्ष्यों के क्रम में हरित ऊर्जा के विस्तार और बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण के साथ ही प्रदेश को रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम से जोड़ने की संभावनाओं पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

    शर्मा ने केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू से भेंट कर जयपुर एयरपोर्ट पर नए स्टेट टर्मिनल भवन के निर्माण, भरतपुर-डीग व सीकर-झुंझुनूं में नए हवाई अड्डों की संभावनाओं के अध्ययन तथा प्रदेश के प्रमुख पर्यटन शहरों में उड़ानों की निरंतरता बनाए रखने पर चर्चा की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मानपुर (आबू राज) एवं बांसवाड़ा में हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने तथा राज्य में नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में व्यापक विस्तार के संबंध में अनुरोध भी किया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here