ई-रिक्शा चालक था मृतक, घर का इकलौता कमाने वाला सदस्य
अलवर। अखेपुरा थाना क्षेत्र के नवाबपुरा मोहल्ले में अत्यधिक शराब सेवन के चलते 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है।
जानकारी के अनुसार नवाबपुरा निवासी कन्हैया लाल पुत्र गोपाल कोली लंबे समय से शराब का आदी था। बुधवार दोपहर उसने जरूरत से ज्यादा शराब का सेवन कर लिया, जिसके बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और वह अचेत हो गया।
परिजन उसे तुरंत घर लेकर आए, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक अविवाहित था और अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। वह ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर पड़ोसियों ने थाने में मर्ग दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


