राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में प्लेसमेंट कर्मचारियों का प्रदर्शन, समान वेतन की मांग को लेकर जताया विरोध
अलवर। राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में कार्यरत संविदा प्लेसमेंट संघर्ष समिति की ओर से आज पांच सूत्रीय मांगों को लेकर पैदल मार्च निकाला गया। यह मार्च चिकित्सालय परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
संघर्ष समिति के पदाधिकारी यश जोशी ने बताया कि प्रशासन द्वारा अब तक न्यूनतम मजदूरी दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों ने “समान कार्य के लिए समान वेतन” की मांग भी कई बार उठाई, लेकिन इस पर अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।
इसके अलावा राज्य स्तर पर राजकीय संस्था का गठन कर सभी ठेका व प्लेसमेंट कर्मचारियों को उसमें शामिल करने का आश्वासन दिया गया था, जो अब तक अधूरा है। समिति ने आगामी सरकारी भर्तियों में प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों को मेरिट बोनस देने की मांग भी दोहराई।
कर्मचारियों ने यह भी कहा कि वर्षों से लगातार सेवाएं देने के बावजूद उन्हें नियमित नहीं किया गया है, जिससे उनमें असंतोष लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


