इप्टा अलवर के आयोजन में संगोष्ठी और सांस्कृतिक संवाद, रंगकर्मियों को आमंत्रण
अलवर। इप्टा अलवर द्वारा 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर स्थानीय राजगुप्ता सभागार (बर्फ खाना रोड) में सायं 5 बजे से विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर अलवर के गौरव गफरुद्दीन मेवाती का अभिनंदन भी किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत “विश्व शांति एवं रंगमंच” विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में दौलत वैद उपस्थित रहेंगे, जबकि नीलभ पंडित एवं भारत मीना विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश शर्मा करेंगे।
इप्टा अलवर के अध्यक्ष कांति जैन ने बताया कि यह आयोजन रंगमंच और समाज के बीच संबंधों को मजबूत करने के साथ-साथ शांति और सांस्कृतिक संवाद को बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने सभी रंगकर्मियों, साहित्यकारों और कला प्रेमियों से कार्यक्रम में भाग लेने का आह्वान किया।
इस आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कांति जैन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्यों से समय पर पहुंचने और अधिक से अधिक लोगों को साथ लाने की अपील की गई।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

