भयानक टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर मौत, दो राहगीर गंभीर घायल
अलवर। जिले के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र स्थित बहाला स्टैंड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक बेकाबू कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार करीब 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आ रही थी और सड़क पार कर रहे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक करीब 150 फीट दूर जा गिरा। वहीं बाइक भी घिसटते हुए काफी दूर जा गिरी।
हादसे के दौरान सड़क पार कर रहे दो अन्य युवक भी कार की चपेट में आ गए, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की हालत नाजुक होने पर जयपुर रेफर किया गया है।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। कार चालक को भी हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


