More
    Homeराजस्थानखैरथलछात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन 31 मई तक

    छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन आवेदन 31 मई तक

    सामाजिक न्याय विभाग के छात्रावासों में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों को मिलेगा अवसर

    खैरथल-तिजारा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित राजकीय छात्रावासों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से ऑनलाइन प्रारम्भ कर दी गई है। इच्छुक छात्र-छात्राएं विभाग के निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

    प्रवेश प्रक्रिया के तहत नए विद्यार्थियों को आवेदन करते समय अधिकतम तीन छात्रावासों का विकल्प चुनने की सुविधा दी गई है। वहीं, पूर्व में छात्रावास में निवासरत एवं उत्तीर्ण विद्यार्थी संबंधित छात्रावास अधीक्षक के माध्यम से अपना नवीनीकरण करवा सकेंगे।

    पात्रता के अनुसार केवल राजस्थान के मूल निवासी छात्र-छात्राएं, जो कक्षा 6 से 12 में अध्ययनरत हैं, आवेदन के पात्र होंगे। छात्रावास से 5 किलोमीटर की परिधि में निवास करने वाले विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा न्यूनतम 40 प्रतिशत अंक तथा अधिकतम 8 लाख रुपये वार्षिक आय सीमा निर्धारित की गई है।

    आवेदन प्रक्रिया जन-आधार आधारित होगी, जिसमें आवश्यक दस्तावेज स्वतः सत्यापन के माध्यम से प्राप्त किए जाएंगे। बीपीएल, अनाथ, विधवा एवं विशेष योग्यजन श्रेणी के विद्यार्थियों को नियमानुसार प्राथमिकता दी जाएगी।

    ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 मई 2026 तय की गई है। प्रवेश के लिए मेरिट सूचियां 10 अप्रैल, 23 अप्रैल, 4 मई एवं 11 मई 2026 को जारी की जाएंगी।

    विभाग ने जिले के सभी छात्रावास अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय विद्यालयों से समन्वय स्थापित कर अधिकतम विद्यार्थियों का प्रवेश सुनिश्चित करें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here