मंदिर में पूर्वजों की स्मृति में कराया निर्माण, जनप्रतिनिधियों ने किया उद्घाटन
खैरथल। नगली ओजा स्थित साकली वाले मंदिर में समाजसेवी सुरेश चंद शर्मा (बेरोज़ वाले पंडित जी) एवं उनकी पुत्री शिवानी शर्मा (खैरथल) द्वारा अपने दादाजी हरिराम शर्मा एवं प्रेमनाथ महाराज जी की स्मृति में एक बोरिंग का निर्माण कराया गया, जिससे गांववासियों और मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
इस बोरिंग का उद्घाटन जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर एवं रामगढ़ के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने इस पहल की सराहना की।
इसके साथ ही हमारी संस्कृति फाउंडेशन की संस्थापिका शिवानी शर्मा द्वारा ग्रामीणों एवं राहगीरों के लिए एक प्याऊ का निर्माण भी कराया गया तथा पशुओं के लिए पानी पीने हेतु खेली बनवाई गई। मंदिर परिसर की गुफा, जहां वर्षों से रोशनी की व्यवस्था नहीं थी, वहां भी लाइट लगवाकर उजाला किया गया। इस गुफा में धोनीनाथ जी के चरण कमल स्थित हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए आस्था का केंद्र है।
ये सभी कार्य उनकी माताजी रामदुलारी की स्मृति में किए गए। कार्यक्रम का लोकार्पण पूर्व अलवर ग्रामीण विधायक जयराम जाटव द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर और गांव में उत्साह का माहौल रहा। ग्रामीणों ने इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार जताया।
इस अवसर पर कुमोद हेडाऊ, वीरेंद्र, राहुल, प्रदीप, जितेंद्र, नीरज, रोहन, पूनम, योगिता, मधु, दीपिका, नीलम, रेखा, राधा, कोयल सहित अनेक ग्रामीणों ने सहयोग प्रदान किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


