More
    Homeराजस्थानअलवरशादी में गरीब बेटी को ₹53 हजार का सहयोग, सामाजिक सरोकार की...

    शादी में गरीब बेटी को ₹53 हजार का सहयोग, सामाजिक सरोकार की मिसाल

    युवा संगठन ने शादी अवसर पर निभाया भाई का फर्ज, 5 साड़ियां भी कीं भेंट

    कठूमर। सामाजिक सरोकार निभाते हुए युवा संगठन कन्यादान ग्रुप एवं युवा संगठन पंचायत सहाड़ी ने एक गरीब परिवार की बेटी की शादी में ₹53 हजार नकद और 5 साड़ियां देकर अनुकरणीय सहयोग किया। संगठन के इस प्रयास की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

    संगठन के उपाध्यक्ष वीरेंद्र ठेकेदार सहाड़ी और दिलरूबा किन्नर ने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले जन्म के दो-तीन दिन बाद माता-पिता द्वारा झाड़ियों में छोड़ दी गई एक नवजात बालिका को मंजू देवी (शर्मा जी) ने गोद लेकर बेटी की तरह पाला-पोसा। उन्होंने उसे परिवार का स्नेह, माता-पिता का प्यार और शिक्षा देकर बड़ा किया। अब विवाह योग्य होने पर उसकी शादी पूरे सम्मान के साथ संपन्न कराई गई।

    बेटी वंशु की शादी में युवा संगठन सहाड़ी ने उसे अपनी बेटी मानते हुए कन्यादान स्वरूप ₹53,000 नकद और 5 साड़ियां भेंट कीं। इस सहयोग ने शादी समारोह को भावनात्मक और यादगार बना दिया।

    इस अवसर पर मंजू देवी ने संगठन के सदस्यों लखन गुंडबास, पिंटू शर्मा, लखन कैमला, प्रहलाद ठेकेदार, सौरभ गोपालपुरा, अर्जुन कैमला और बृजेश फौजी को तिलक कर गोला भेंट किया और भाई का सम्मान दिया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों को भावुक कर गया।

    ग्रामीणों ने कहा कि जरूरतमंद बेटी की शादी में इस तरह का सहयोग समाज में भाईचारे, सामाजिक एकजुटता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करता है। युवा संगठन सहाड़ी का यह प्रयास क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बन गया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here