सकल जैन समाज ने नवकार संदेश के साथ निकाला रथ, शांति-सद्भाव की कामना
कठूमर। विश्व नवकार दिवस (9 अप्रैल) के उपलक्ष्य में शांति, सद्भाव और विश्व कल्याण का संदेश लेकर निकला नवकार कलश रथ कठूमर कस्बे पहुंचा, जहां आदिनाथ जैन मंदिर पर सकल जैन समाज ने आरती-पूजा के साथ भव्य अभिनंदन किया।
जीतो टाउन प्रतिनिधि अशोक जैन, सोनेश जैन तथा महिला प्रतिनिधि पूनम जैन ने बताया कि रथ के मंदिर आगमन पर जैन समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन, मंत्री नरेश जैन और महिला अध्यक्ष इंद्रा जैन के सानिध्य में जैन धर्मावलंबियों एवं श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश की आरती उतारी और सम्पूर्ण विश्व की खुशहाली, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर मशाल की बोली विजयपाल शीतल जैन, कलश की बोली सविता अशोक जैन (पत्रकार) तथा दीप प्रज्ज्वलन की बोली अंजू सुरेश (अध्यापक) के नाम रही, जिसने आयोजन को विशेष उत्साह प्रदान किया।
इसके बाद नवकार कलश रथ ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया और पार्श्वनाथ जैन मंदिर पर समापन हुआ, जहां श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान आयोजित धर्मसभा में वक्ताओं ने 9 अप्रैल को विश्व नवकार दिवस के रूप में मनाने और प्रत्येक जीव के सुखमय जीवन की कामना का संदेश दिया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में डॉ. मनीष जैन, ललित जैन, विकास जैन, नरेंद्र जैन और राजेश जैन का स्वागत किया गया। विशेष बात यह रही कि जैनेत्तर समाज के प्रतिनिधियों ने भी रथ की आरती कर अभिनंदन किया। इनमें चेयरमैन शेर सिंह मीना, सिप्पी सोनी, सुनील बजाज, मोती बजाज, अशोक बजाज, राजा बाबू खंडेलवाल, अंतरराष्ट्रीय वैश्य समाज अध्यक्ष महेश खंडेलवाल, युवा अध्यक्ष मोनू अग्रवाल और महिला अध्यक्ष वर्षा जैन प्रमुख रहे।
इस अवसर पर विजयपाल जैन, कैलाश जैन, बसंत कुमार जैन, स्वरूपचंद जैन, पारस जैन, शीतल जैन, जितेंद्र जैन, नत्थीलाल जैन, लोकेश जैन, डब्बू जैन, प्रदीप जैन, इंद्रा जैन, वर्षा जैन, पूजा जैन, नेहा जैन, मिन्नी जैन, ललिता जैन, रिंकी जैन, अंजू जैन, जूली जैन, मंजू जैन, श्वेता जैन, अनिता जैन, ममता जैन, उषा जैन और अर्चना महावीर जैन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


