More
    HomeBlogभव्य शोभायात्रा के साथ भक्ति का महासंगम: हनुमान जन्मोत्सव पर ऐतिहासिक आयोजन

    भव्य शोभायात्रा के साथ भक्ति का महासंगम: हनुमान जन्मोत्सव पर ऐतिहासिक आयोजन

    जन्मोत्सव कार्यक्रम में 20 किमी लंबी शोभायात्रा, 10 हजार लोगों के लिए भंडारा और 40 स्थानों पर जलपान व्यवस्था

    अलवर। जिले के जयपुर रोड स्थित अकबरपुर में श्री बगीची वाले हनुमान जी महाराज के सान्निध्य में हनुमान जन्मोत्सव को लेकर भव्य आयोजनों की श्रृंखला शुरू हो चुकी है। धार्मिक उत्साह और श्रद्धा के माहौल में पूरे क्षेत्र में तैयारियां जोरों पर हैं।

    आयोजन समिति के अनुसार 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को सुबह 9:30 बजे केंडलगंज से विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर शाम करीब 4 बजे मंदिर प्रांगण पहुंचेगी।

    शोभायात्रा में गणेश झांकी, ताशा पार्टी, दुर्गा बैण्ड, धमाल ढोल सहित 551 ध्वज और हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। विशेष आकर्षण के रूप में वृंदावन के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया भव्य रथ श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहेगा।

    करीब 20 किलोमीटर लंबी इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 40 स्थानों पर जलपान की व्यवस्था की गई है। आयोजन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए 11 समितियों का गठन किया गया है, जो विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।

    इससे पहले 29 मार्च को 108 अखंड पाठों का समापन किया गया। वहीं 30 मार्च से 1 अप्रैल तक रामधुनी और सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं।

    हनुमान जन्मोत्सव के दिन 2 अप्रैल को करीब 10 हजार श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here