More
    Homeराजस्थानखैरथलघूमर नृत्य में बेटी ने रचा इतिहास: किशनगढ़ बास की मैत्रेयी ने...

    घूमर नृत्य में बेटी ने रचा इतिहास: किशनगढ़ बास की मैत्रेयी ने बढ़ाया राजस्थान का मान

    गणगौर महोत्सव में नृत्य प्रस्तुति से छाईं मैत्रेयी, दिल्ली में प्रथम स्थान कर किया गौरव हासिल

    किशनगढ़ बास। खैरथल-तिजारा जिले के किशनगढ़ बास की बेटी मैत्रेयी पालावत ने देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित “आपणी गणगौर” महोत्सव में अपने शानदार घूमर नृत्य से सभी का दिल जीत लिया। उन्होंने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से न केवल दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, बल्कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर राजस्थान का गौरव भी बढ़ाया।

    यह आयोजन राजस्थानी मित्र मंडल एवं राजस्थान फाउंडेशन द्वारा किया गया, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच मैत्रेयी का घूमर नृत्य मुख्य आकर्षण बनकर उभरा। कार्यक्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने राजस्थान की भाषा, वेशभूषा, खान-पान और संस्कृति की सराहना करते हुए कहा कि राजस्थान की परंपराएं हम सभी को बहुत कुछ सिखाती हैं।

    मैत्रेयी पालावत ने अपनी प्रस्तुति से न केवल दिल्ली में पहचान बनाई, बल्कि अपने जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन किया। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने अपने पिता सुघीर पालावत और दादा सूर्य देव सिंह बारेठ के मान-सम्मान को आगे बढ़ाया है।

    मैत्रेयी ने बताया कि उनके दादा सूर्य देव सिंह बारेठ एक प्रतिष्ठित साहित्यकार और कवि हैं, जो अपने जीवन के 88 वर्षों में सैकड़ों लेख लिख चुके हैं और 250 से अधिक कवि सम्मेलनों में भाग ले चुके हैं। उन्हें अलवर गौरव रत्न, प्रांतीय स्तर पर राजस्थानी रत्न सहित कई सम्मान प्राप्त हो चुके हैं।

    “आपणी गणगौर” महोत्सव में राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपराओं और कला का भव्य प्रदर्शन हुआ, जिसमें मैत्रेयी का घूमर नृत्य सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे किशनगढ़ बास और राजस्थान के लिए गर्व का विषय बनी हुई है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here