More
    Homeराजस्थानखैरथलजयकारों के साथ मेला हुआ शुरू: किशनगढ़ बास में तीन बाण धारी...

    जयकारों के साथ मेला हुआ शुरू: किशनगढ़ बास में तीन बाण धारी के दरबार में उमड़ी भीड़

    भक्ति मेला में भव्य शोभायात्रा, 16 झांकियां और हजारों श्रद्धालुओं की भागीदारी

    किशनगढ़ बास। “हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा” के जयघोष के साथ बास कृपाल नगर स्थित श्री श्याम मंदिर में दो दिवसीय मेले का भव्य आगाज हुआ। मंगलवार सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया और दिनभर बाबा के दर्शनों के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही।

    हाथों में ध्वजा लिए श्रद्धालु नंगे पांव ढोक लगाते हुए मंदिर पहुंचे। वहीं कई जत्थे डीजे की धुन पर नाचते-गाते और गुलाल उड़ाते हुए बाबा श्याम के दरबार में पहुंचे, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया।

    शाम को श्याम प्रभु की भव्य शोभायात्रा मंदिर से रवाना होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होकर निकली। करीब 2 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में 16 से अधिक आकर्षक झांकियां सजाई गईं। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए।

    यात्रा रात करीब 8 बजे किशनगढ़ बास पहुंची, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का भव्य स्वागत किया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा हलवा-छोले, सब्जी-पूरी और दाने के भंडारे लगाए गए। साथ ही शीतल पेय, आइसक्रीम, फ्रूटी, कोल्ड ड्रिंक, कुरकुरे व चिप्स का वितरण भी किया गया।

    यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। अधिकारी पूरे समय मौके पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करते रहे।

    मंदिर प्रांगण में श्याम प्रभु का भव्य दरबार सजाया गया, जहां दूर-दूर से आए श्याम सेवा समिति के सदस्यों का श्याम दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।

    इस अवसर पर विधायक दीपचंद खैरिया एवं श्याम मंदिर विकास समिति के अध्यक्ष गोरधन जांगिड़ ने झांकियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में दयानंद यादव, पार्षद उमेश यादव, धीरू ठेकेदार, बिंटू गुर्जर, संस्कार अग्रवाल, लालाराम यादव, त्रिभुवन शर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

    मेले के सफल आयोजन में श्री श्याम विकास समिति के अध्यक्ष गोरधन दास जांगिड़, श्याम नवयुवक मंडल अध्यक्ष धर्मवीर शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here