चिकित्सा शिविर में मरीजों को राहत, विशेषज्ञों ने दी फिजियोथेरेपी सेवा और परामर्श
खैरथल-तिजारा। खैरथल की पुरानी मंडी स्थित श्री श्री 1008 ब्रह्मांड आराध्य भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी के निज धाम, श्री श्री लाडली जू सरकार विराजमान लाडली महल में एक दिवसीय निःशुल्क फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य महंत शशि भूषण गल्यानं मिश्र के सान्निध्य में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, अति विशिष्ट अतिथि नितिन सांगवान, विशिष्ट अतिथि अशोक डाटा तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा ने की।
शिविर के दौरान क्षेत्र के अनेक मरीजों ने पहुंचकर फिजियोथेरेपी सेवाओं का लाभ उठाया। विशेषज्ञों द्वारा मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया तथा दर्द एवं शारीरिक समस्याओं के समाधान हेतु उपचार किया गया।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन सुभाष जांगिड़, पूर्व मंडल अध्यक्ष बलबीर सिंह, महामंत्री प्रकाश यादव, तरुण दुलानी, डॉ. अनिल मांधू, कप्तान सिंह, अशोक सिंह, पार्षद एडवोकेट महेंद्र पाल सिंह, विक्रम यादव, मोहन लाल पोपटानी, कृष्ण यादव, एडवोकेट भानु प्रकाश अग्रवाल, कालू पंडित, नरेश भड़ाना, पुष्करणा समाज अध्यक्ष ध्रुव उपाध्याय, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमन सैनी, नरेंद्र अग्रवाल, वासुदेव दासवानी, किसान मोर्चा अध्यक्ष सुरेश गुर्जर, नेता लालवानी, बनवारी लाल आर्य, योगेश, शिव महिमा, ललित कौशिक, दिलीप गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
शिविर के माध्यम से आमजन को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश भी दिया गया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


