More
    Homeराज्यबिहारभाजपा-जदयू को बस सत्ता, कुर्सी की चिंता है, जनता की नहीं- अरुण...

    भाजपा-जदयू को बस सत्ता, कुर्सी की चिंता है, जनता की नहीं- अरुण यादव

    पटना। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने नीतीश-भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है, इसीलिए अपराधियों में पुलिस और कानून का डर नहीं है। राज्यभर में बेखौफ अपराधी तांडव मचा रखा है। राज्यभर में अपराधी प्रत्येक दिन दिलदहलाने वाली आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है, निर्दोष लोगों की निर्मम हत्या कर दे रहा है। वहीं शासन प्रशासन मूकदर्शक बनी हुई है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि पिछले 48 घण्टे के अंदर राज्यभर में अपराधियों ने दर्जनों लोगों की निर्मम हत्या कर दी। भागलपुर के नाथनगर में अपराधियों ने युवक की पीट पीटकर हत्या कर दी। रोहतास में एक युवक की हत्या कर दी गई। सासाराम के मुरादाबाद इलाके में एक व्यक्ति की दिनदहाड़े बीच सड़क पर पीट पीटकर हत्या कर दी गई। सिवान में अलग-अलग घटना में तीन युवकों को गोली मार दी गई। नालंदा के हरनौत में एक 16 वर्षीय छात्रा की घर मे घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना उदाहरण मात्र है। राज्यभर में ऐसा एक भी दिन नही है जिस दिन दर्जनों हत्या नहीं होती है। राजद प्रवक्ता राज्यभर में ऐसा लग रहा है कि मानो राज्य में कानून का राज नहीं, बल्कि अपराधियों का राज स्थापित हो गया है। सरकार में बैठे लोगों को जनता की चिंता नहीं है। सरकार में बैठी भाजपा-जदयू को बस सत्ता, कुर्सी और कमीशनखोरी से अवैध कमाई की चिंता है। राज्य की जनता भगवान भरोसे जीने को मजबूर है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here