More
    Homeराजस्थानअलवरअवैध गैस भंडारण पर कार्रवाई: अलवर में 15 सिलेंडर जब्त

    अवैध गैस भंडारण पर कार्रवाई: अलवर में 15 सिलेंडर जब्त

    गैस भंडारण पर सख्ती, देसूला खोड़ में प्रशासन की रेड

    अलवर। जिले में एलपीजी गैस के अवैध भंडारण और व्यापार पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देशानुसार प्रवर्तन जांच दल ने कार्रवाई करते हुए ग्राम देसूला खोड़ में अवैध रूप से संग्रहित 15 गैस सिलेंडर जब्त किए।

    जिला रसद अधिकारी विनोद जुनेजा ने बताया कि जांच दल ने देसूला खोड़ गांव में इसराइल खान के परिसर में उनकी मौजूदगी में जांच की।

    जांच में मिले:  14 घरेलू गैस सिलेंडर, 1 व्यावसायिक गैस सिलेंडर

    मौके पर भंडारण से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए, जिसके बाद सभी 15 सिलेंडरों को जब्त कर सुरक्षा के लिए मैसर्स सुमन एचपी गैस, अलवर को सुपुर्द किया गया।

    अधिकारी ने बताया कि जिले में घरेलू गैस के अवैध भंडारण, परिवहन और व्यापार को रोकने के लिए प्रशासन ने विशेष प्रवर्तन जांच दल गठित किए हैं।

     ये दल उपखंड अधिकारियों की अध्यक्षता में कार्य कर रहे हैं और लगातार निगरानी व कार्रवाई कर रहे हैं।

    घरेलू गैस के दुरुपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने गैस एजेंसियों को डिलीवरी के समय 100% ओटीपी सिस्टम लागू करने के निर्देश दिए हैं। इससे सुनिश्चित होगा कि गैस केवल वास्तविक उपभोक्ताओं तक ही पहुंचे।

    जिला रसद अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में जिले में गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है।

    👉 बुकिंग अवधि:

    • शहरी क्षेत्र: लगभग 25 दिन
    • ग्रामीण क्षेत्र: लगभग 45 दिन

    आमजन से अपील की गई है कि बिना आवश्यकता के गैस सिलेंडर की बुकिंग न करें, ताकि सभी उपभोक्ताओं को समय पर गैस मिल सके।

    इस कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी बनवारी लाल, कृष्ण कुमार बॉयला और अमित कुमार यादव मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here