More
    Homeराजस्थानजयपुरजयपुर में आरसीए एडहॉक कमेटी ने संभाला कार्यभार, क्रिकेट को नई दिशा...

    जयपुर में आरसीए एडहॉक कमेटी ने संभाला कार्यभार, क्रिकेट को नई दिशा देने का संकल्प

    राजस्थान में क्रिकेट विकास पर फोकस, एडहॉक कमेटी ने लिए कई अहम फैसले

    जयपुर। राज्य सहकारिता विभाग द्वारा राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के संचालन हेतु गठित एडहॉक कमेटी ने सोमवार को सवाई मान सिंह स्टेडियम स्थित आरसीए अकादमी पहुंचकर विधिवत रूप से कार्यभार ग्रहण किया।

    एडहॉक कमेटी के संयोजक डा मोहित जसवंत यादव ने कमेटी सदस्यों धनञ्जय सिंह खींवसर, आशीष तिवाड़ी, अर्जुन बीनेवाल और अरिष्ट सिंघवी के साथ आरसीए अकादमी के थर्ड फ्लोर स्थित कार्यालय में पदभार संभाला।

    इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए डॉ. मोहित जसवंत यादव ने कहा कि भजन लाल शर्मा, भूपेंद्र यादव, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गौतम दख एवं मदन राठौर द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ निभाया जाएगा।

    कमेटी सदस्य धनञ्जय सिंह खींवसर ने कहा कि सभी सदस्य मिलकर आरसीए को फिर से पटरी पर लाने का प्रयास करेंगे। वहीं आशीष तिवाड़ी ने कहा कि कमेटी का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराना और सभी विवादों को समाप्त करना है।

    बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय

    पदभार ग्रहण करने के बाद आयोजित पहली बैठक में एडहॉक कमेटी ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए—

    • राज्य के घरेलू क्रिकेट सत्र को समय पर शुरू किया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को बीसीसीआई सत्र से पहले तैयारी का अवसर मिल सके।
    • चौंप में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
    • चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
    • सभी जिला क्रिकेट संघों के विवादों का समन्वय से समाधान किया जाएगा।
    • आईपीएल आयोजन में राज्य सरकार को पूर्ण सहयोग दिया जाएगा।
    • उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के सम्मान में भव्य आरसीए अवार्ड समारोह आयोजित किया जाएगा।
    • आरसीए की खेल गतिविधियों को सुचारू रूप से फिर से शुरू किया जाएगा।
    • वित्तीय कार्यों की व्यापक समीक्षा की जाएगी।

    एडहॉक कमेटी ने स्पष्ट किया कि आने वाले समय में राजस्थान में क्रिकेट के विकास के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे, जिससे राज्य के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर अवसर मिल सकें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here