बोर्ड परिणाम में शिक्षा की उपलब्धि, 12वीं में शत-प्रतिशत सफलता से बढ़ा मान
रूंध सीरावास (अलवर)। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रूंध सीरावास (अलवर) ने शत-प्रतिशत परिणाम हासिल कर उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के सफल होने पर पूरे विद्यालय परिवार में खुशी और गर्व का माहौल है।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विद्यालय की प्रधानाचार्य वन्दना यादव ने समस्त शिक्षक साथियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता शिक्षकों की निरंतर मेहनत, समर्पण और विद्यार्थियों के अनुशासित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर यह उपलब्धि हासिल की है, जो प्रेरणादायक है।
प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने अभिभावकों के सहयोग को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया।
विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य सुरेश तनेजा ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम टीम वर्क, नियमित मार्गदर्शन और विद्यार्थियों की लगन का प्रतिफल है।
विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे। अंत में सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं की गईं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


