किसानों को हरसंभव मदद का भरोसा, टपूकड़ा में कार्यक्रम में भी हुए शामिल
तिजारा। तिजारा विधायक महंत बालकनाथ योगी ने सोमवार को टपूकड़ा और तिजारा क्षेत्र का दौरा कर जनसुनवाई की तथा ओलावृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
इसके बाद महंत बालकनाथ योगी ने ओलावृष्टि से प्रभावित खेतों का दौरा किया और किसान परिवारों से मिलकर उनकी स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक व्यक्ति और परिवार के साथ खड़े हैं तथा किसी भी आपदा की स्थिति में हरसंभव मदद करना जनप्रतिनिधि की नैतिक जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि वे राजनीति में जनसेवा के उद्देश्य से आए हैं और इसी भावना के साथ कार्य कर रहे हैं।
महंत बालकनाथ योगी ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा द्वारा ओलावृष्टि से हुए नुकसान पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पूरे प्रदेश के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जा चुके हैं। तिजारा विधानसभा क्षेत्र में भी प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन कर प्रभावित लोगों को सहायता प्रदान की जाएगी।
इससे पूर्व वे टपूकड़ा में आयोजित यदुवंशी शिक्षा निकेतन के उद्घाटन कार्यक्रम में भी शामिल हुए।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


