More
    Homeस्वास्थ्यIce Bath के खतरनाक साइड इफेक्ट्स: इन लोगों के लिए हो सकता...

    Ice Bath के खतरनाक साइड इफेक्ट्स: इन लोगों के लिए हो सकता है जानलेवा

    अक्सर गर्मी के मौसम में आइस बाथ लेना शरीर को तुरंत ठंडा करने का एक तरीका माना जाता है। कई लोग इसे अपनी सेहत और ताजगी बनाए रखने के लिए अपनाते हैं। आइस बाथ लेने से शरीर का तापमान तेजी से घटता है, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और थकान या मांसपेशियों के दर्द में राहत मिल सकती है।पर, ये आपको समझने की जरूरत है कि आइस बाथ हर व्यक्ति के लिए यह सुरक्षित नहीं होता। पर, लोग इस बात को अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि किन लोगों को आइस बाथ बिल्कुल नहीं लेना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 
     
    1. हृदय रोगी

    जिन लोगों को हृदय की समस्या है, जैसे एंजाइना, हार्ट अटैक या हृदय की अस्थिरता, उनके लिए आइस बाथ लेने से अचानक ब्लड प्रेशर बदलने और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। ऐसा करने से हार्ट अटैक तक आ सकता है। इसलिए अगर आपको थोड़ी सी भी दिल से संबंधित समस्या है तो आइस बाथ लेने से बचें।

    2. ब्लड प्रेशर की समस्या वाले

    उच्च या निम्न ब्लड प्रेशर वाले लोगों को ठंडे पानी में डुबोना खतरनाक हो सकता है। अचानक ठंडा पानी ब्लड प्रेशर को असामान्य रूप से बढ़ा या घटा सकता है। इसलिए अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आइस बाथ लेने से दूर रहें।

    3. गर्भवती महिलाएं

    गर्भवती महिलाओं के लिए आइस बाथ लेने से शरीर पर तनाव पड़ सकता है और यह गर्भस्थ शिशु के लिए जोखिम उत्पन्न कर सकता है। इससे उनका ब्लड प्रेशर में घट या बढ़ सकता है। इसलिए ऐसी गलती न करें। 

    4. संवेदनशील या बुजुर्ग लोग

    बुजुर्ग और कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोग ठंडे पानी के संपर्क में आने पर ठंड और हाइपोथर्मिया का शिकार हो सकते हैं। इसकी वजह से उन्हें तेज बुखार-जुकाम जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जिसका असर लंबे समय तक रहता है।

    5. श्वसन संबंधी रोग वाले लोग

    जिन लोगों को अस्थमा, फेफड़ों की बीमारी या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हैं, उनके लिए आइस बाथ जोखिमपूर्ण है। ऐसा इसलिए क्योंकि बर्फ के पानी में लेटने की वजह से सांस लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। तो इसलिए इससे बचें। 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here