शहर में शोभायात्रा के दौरान गूंजे जयकारे, केडलगंज से अकबरपुर तक निकली भव्य यात्रा
अलवर। शहर में हनुमान जयंती के उपलक्ष में 20 किलोमीटर लंबी भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा शहर भक्ति में डूबा नजर आया।
यह विशाल शोभायात्रा केडलगंज से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए अकबरपुर स्थित मंदिर परिसर तक पहुंची, जहां इसका समापन होगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ध्वज लेकर भक्ति भाव के साथ चलते नजर आए।

शोभायात्रा में निकाली गई आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इन झांकियों में भगवान हनुमान के विभिन्न रूपों और धार्मिक प्रसंगों का सुंदर चित्रण किया गया।
पूरे मार्ग में “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ शोभायात्रा को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।
कार्यक्रम संयोजक राजकुमार गोयल ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पूरे मार्ग में जलपान की व्यवस्था की गई।आयोजन को लेकर प्रशासन और समिति द्वारा सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गईं, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


