More
    Homeदेशचिकित्सा जगत शर्मसार: कानपुर में किडनी रैकेट का भंडाफोड़

    चिकित्सा जगत शर्मसार: कानपुर में किडनी रैकेट का भंडाफोड़

    कानपुर।   कानपुर पुलिस ने चिकित्सा जगत को शर्मसार करने वाले एक बड़े किडनी_रैकेट का पर्दाफाश किया है।जिस में अब तक 60 से ज्यादा अवैध किडनी ट्रांसप्लांट की बात सामने आई है। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में आरोही' और आहूजा' अस्पतालों को सील कर संचालक डॉक्टरों समेत छह आरोपियों को जेल भेजा गया। यह गिरोह टेलीग्राम के जरिए डोनर और रिसीवर के बीच सौदेबाजी करता था जिस।में बिहार के एमबीए छात्र को डोनर और मेरठ की महिला को रिसीवर के रूप में जोड़ा गया। आठवीं पास एम्बुलेंस चालक शिवम अग्रवाल खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों को जाल में फंसाता था। गोपनीय तरीके से अस्पतालों में रात के समय बिना किसी रिकॉर्ड के ये ऑपरेशन किए जाते थे। यह लोग जिन की किडनी निकालते थे उस को तीन से चार लाख देते थे फिर आगे यह किडनी 60 लाख में बेचते थे।कानपुर पुलिस ने बहुत बढ़िया काम किया है जो इस पूरे रैकेट का भंडाफोड़ किया है। 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here