More
    Homeसेवा शिरोमणी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को अयोध्या में आयोजित

    सेवा शिरोमणी सम्मान समारोह 5 अप्रैल को अयोध्या में आयोजित

    अयोध्या में समारोह के तहत स्वर्ण जयंती पर प्राचीन कामां शाखा को मिलेगा सम्मान

    जयपुर। अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद के स्वर्ण जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में 5 अप्रैल 2026 को अयोध्या की पावन धरा पर भव्य “सेवा शिरोमणी सम्मान” एवं अवार्ड समर्पण समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह गरिमामय कार्यक्रम परम पूज्य गणिनी प्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के पावन सानिध्य में आयोजित होगा।

    कार्यक्रम को परम पूज्य प्रज्ञाश्रमणी श्री चंदनामती माताजी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन तथा पूज्य स्वस्ति रविन्द्र कीर्ति स्वामी जी के निर्देशन में संपन्न किया जाएगा। समारोह में अनुराग जैन (आईएएस) सारस्वत अतिथि, महावीर यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति सुरेश जैन (मुरादाबाद) मुख्य अतिथि तथा भारतवर्षीय तीर्थ क्षेत्र कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जम्बू प्रसाद जैन (गाजियाबाद) विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

    समारोह में पूर्व आईएएस सुरेश जैन (भोपाल), जस्टिस विमला जैन (भोपाल) और हंसमुख गांधी (इंदौर) विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन करेंगे।

    इस अवसर पर युवा परिषद की प्राचीन कामां शाखा को स्वर्ण जयंती गौरव सम्मान से नवाजा जाएगा। साथ ही देशभर की उत्कृष्ट शाखाओं को आउटस्टैंडिंग, एक्सीलेंट और बेस्ट शाखा अवार्ड देकर उनके उल्लेखनीय कार्यों का सम्मान किया जाएगा।

    युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि समारोह में उदयभान जैन (जयपुर), दिलीप जैन (जयपुर), डॉ. अनुपम जैन (इंदौर), बिजेंद्र जैन (दिल्ली), मनोज जैन (मेरठ), कैलाश जैन (लखनऊ) और अनिल जैन (प्रीति विहार, दिल्ली) को “सेवा शिरोमणी सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा।

    इसके अलावा कर्मयोगी स्वस्ति रविन्द्र कीर्ति स्वामी जी को “युग पुरुष सम्मान” तथा समाजसेवी जवाहर लाल जैन (सिकंदराबाद) को “कर्मठ व्यक्तित्व पुरस्कार” प्रदान किया जाएगा।

    इस आयोजन में देश के विभिन्न प्रांतों से बड़ी संख्या में सदस्य शामिल होंगे। राजस्थान से राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जैन और प्रदेश महामंत्री विमल बज के नेतृत्व में सैकड़ों सदस्य व पदाधिकारी अयोध्या पहुंचेंगे।

    यह भव्य आयोजन सेवा, समर्पण और संगठन की भावना को सशक्त बनाने के साथ ही युवा शक्ति को समाजहित में सक्रिय योगदान के लिए प्रेरित करेगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here