More
    Homeराजस्थानअलवरचोरी से परेशान लोग सड़कों पर, अखैपुरा में विरोध प्रदर्शन

    चोरी से परेशान लोग सड़कों पर, अखैपुरा में विरोध प्रदर्शन

    अलवर के अखैपुरा क्षेत्र में चोरियों को लेकर लोगों का गुस्सा, पुलिस गश्त बहाल करने की मांग

    अलवर। शहर के अखैपुरा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा। एसबीआई बैंक के पीछे स्थित गुनी का कुआं क्षेत्र में मोहल्लेवासियों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नाराजगी जताई।

    नशेड़ी गिरोह पर आरोप, रात में सक्रिय होकर कर रहे चोरी

    स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही हैं। खासतौर पर कुओं पर लगी लोहे की रॉड और पानी की मोटरों के तार काटकर चोरी किए जा रहे हैं। लोगों ने आरोप लगाया कि यह घटनाएं नशे के आदी युवकों द्वारा अंजाम दी जा रही हैं, जो रात के समय सक्रिय रहते हैं।

    मोहल्लेवासियों के अनुसार, पहले पुलिस की नियमित गश्त से कुछ हद तक स्थिति नियंत्रित रहती थी, लेकिन अब गश्त पूरी तरह बंद हो गई है। इसी का फायदा उठाकर चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

    अखैपुरा क्षेत्र में सुरक्षा की मांग, समस्या हल नहीं हुई तो बड़े आंदोलन की चेतावनी

    प्रदर्शन कर रहे लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से क्षेत्र में दोबारा गश्त शुरू करने और चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

    फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों में भी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here