More
    Homeराजस्थानअलवरजिला अस्पताल में सुधार की पहल: नए पीएमओ का औचक निरीक्षण

    जिला अस्पताल में सुधार की पहल: नए पीएमओ का औचक निरीक्षण

    स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार: व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश

    अलवर। जिला अस्पताल में नव नियुक्त प्रमुख चिकित्सा अधिकारी प्रेमचंद सैनी ने पदभार संभालने के बाद शनिवार को पहला औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ट्रॉमा वार्ड, ऑब्जर्वेशन वार्ड और अस्पताल परिसर का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

    निरीक्षण के दौरान पीएमओ सैनी ने स्टाफ को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि मरीजों और उनके परिजनों के साथ विनम्र व्यवहार रखा जाए और इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर और बेहतर सुविधा मिलना सर्वोच्च प्राथमिकता है।

    निरीक्षण के दौरान ट्रॉमा वार्ड में स्टाफ की कमी का मुद्दा भी सामने आया। इस पर प्रेमचंद सैनी ने जल्द ही आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संसाधनों को मजबूत किया जाएगा ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

    पीएमओ सैनी ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में उपचार व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here