More
    Homeराजस्थानजयपुरJDA की आवासीय योजना में आवेदन का आज आखिरी दिन, छूट न...

    JDA की आवासीय योजना में आवेदन का आज आखिरी दिन, छूट न जाए सपनों का घर

    JDA Housing New Scheme : जयपुर विकास प्राधिकरण का अलर्ट। आज 12 जून को अंतिम मौका है। अगर आपको जयपुर की इन तीन नवीन आवासीय योजनाओं में अपने सपनों के मकान के लिए भूखंड चाहिए तो आज आखिरी मौका है। चूक गए तो फिर हाथ मलते रह जाएंगे।

    आज 12 जून को है अंतिम मौका
    जेडीए की तीन नवीन आवासीय योजनाओं गंगा विहार, यमुना विहार व सरस्वती विहार में आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून है। जेडीए ने इन योजनाओं के 756 भूखण्डों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवंटन लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।

    ये हैं तीनों आवासीय योजना के स्थिति
    गंगा विहार आवासीय योजना कृषि अनाज मण्डी बस्सी के पीछे स्थित है, जिसमें 233 भूखण्ड हैं। यमुना विहार आवासीय योजना चाकसू के काठावाला में स्थित है, जिसमें 232 भूखण्ड हैं। वहीं सरस्वती विहार आवासीय योजना बैनाड़, दौलतपुरा में स्थित है, जिसमें 300 भूखण्ड हैं।

    2 जुलाई को निकाली जाएगी लॉटरी
    जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी के अनुसार इन तीनों आवासीय योजनाओं की लॉटरी 2 जुलाई को निकाली जाएगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here