चोरी की वारदात में CCTV बंद: ताला तोड़कर अलमारी से रकम गायब
राजगढ़। कस्बे के कारोठ मार्ग स्थित एक निजी विद्यालय में शनिवार रात अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर कार्यालय का ताला तोड़कर अलमारी में रखी करीब 2 लाख रुपये की नगदी लेकर फरार हो गए।
सुबह खुला राज: प्रधानाध्यापक को मिला टूटा ताला
विद्यालय के प्रधानाध्यापक दिनेश सैन ने बताया कि वह विद्यालय परिसर के पीछे बने भवन में रहते हैं। रविवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे जब वह पानी की मोटर चलाने पहुंचे तो विद्यालय का पीछे का गेट और कार्यालय का दरवाजा खुला मिला।

ऑफिस में बिखरा सामान: अलमारी से गायब हुई नकदी
कार्यालय में पहुंचने पर सारा सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी का ताला टूटा हुआ था। जांच करने पर अलमारी में रखी करीब 2 लाख रुपये की नगदी गायब मिली, जो स्टाफ के भुगतान के लिए रखी गई थी।
CCTV से छेड़छाड़: सप्लाई बंद कर दिया वारदात को अंजाम
चोरों ने वारदात को अंजाम देने से पहले विद्यालय के सीसीटीवी कैमरों की मुख्य सप्लाई बंद कर दी। हालांकि पास में लगे एक कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है।
पुलिस जांच में जुटी: आरोपियों की तलाश जारी
घटना की सूचना राजगढ़ पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संदिग्ध की पहचान कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


