प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम: नेताओं ने दिए सामाजिक न्याय के संदेश
खेरली। जाडला (कठूमर) में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संजना जाटव (भरतपुर सांसद) उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर अनीता जाटव (हिंडौन विधायक), अमर सिंह जाटव (पूर्व विधायक, बयाना) एवं जिला परिषद सदस्य मुन्नी देवी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद संजना जाटव ने कहा कि बाबा साहब के विचारों की रोशनी जब तक देश में है, तब तक किसी के साथ अन्याय नहीं हो सकता। उन्होंने सामाजिक न्याय और समानता के लिए अंबेडकर के योगदान को हमेशा याद रखने की बात कही।
प्रतिमा अनावरण के बाद उपस्थित सभी लोगों ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया और उनके आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जाटव समाज और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। पूरे आयोजन में सामाजिक एकता और जागरूकता का संदेश देखने को मिला।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


