More
    Homeराजनीतिफर्जी पासपोर्ट विवाद: हिमंता का पलटवार, कहा- कांग्रेस को पाकिस्तान से मिला...

    फर्जी पासपोर्ट विवाद: हिमंता का पलटवार, कहा- कांग्रेस को पाकिस्तान से मिला मैटेरियल, करेंगे कोर्ट में दावा

    Assam Assembly elections 2026: असम में विधानसभा चुनाव के मतदान के लिए अब कुछ ही समय बचा हुआ है. ऐसे में प्रचार-प्रसार भी अपने अंतिम दौर में चल रहा है. वहीं बीजेपी और कांग्रेस खास तौर पर सीएम हिमंता विश्व सरमा और कांग्रेस नेता गौरव गोगोई के बीच चल रही जुबानी जंग हर रोज तेज होती जा रही है.रविवार 5 अप्रैल को कांग्रेस ने असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां सरमा कई पासपोर्ट रखने के आरोप लगाए. पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि हिमंता की पत्नी के पास तीन देशों मिस्र, एंटीगुआ-बरबूडा और UAE के पासपोर्ट हैं. सरमा ने इस आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि ये सब झूठ है. मैं और मेरी पत्नी इस मामले में मानहानि का केस करेंगे. 

    कांग्रेस ने क्या लगाए आरोप?
    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. इस दौरान उन्‍होंने आरोप लगाया कि असम के सीएम की पत्नी के पास तीन पासपोर्ट हैं. पवन खेड़ा ने पीसी के दौरान ही तीन अलग अलग पासपोर्ट की फोटो भी दिखाई. तीनों लिविंग पासपोर्ट हैं, जिसमें एक अबू धाबी का, दूसरा इजिप्ट का और तीसरा एंटीगुआ बारबुडा का है.उन्होंने कहा कि सरमा की राजनीति मुसलमानों के खिलाफ नफरत पर आधारित है, जबकि उनकी पत्नी के पास दो मुस्लिम देशों के पासपोर्ट हैं. उन्होंने आगे कहा ही हिमंता की पत्नी 52 हजार करोड़ रुपए की अमेरिकी कंपनी की भी मालिक हैं. इसके बारे में भी सीएम ने अपने चुनावी हलफनामे में किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है.

    पत्नी पर लगाए आरोपों पर भड़के असम CM सरमा
    कांग्रेस नेता पवन खेड़ा के आरोपों पर सीएम हिमंता भड़क गए. उन्‍होंने तुरंत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट करते हुए सभी आरोपों को खारिज किया. इसके साथ ही यह भी कहा कि वह कांग्रेस के इन नेताओं के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराएंगे. हिमंता ने कहा कि जो पेपर पवन खेड़ा ने दिखाए हैं उनमें नाम की स्पेलिंग फोटो और पासपोर्ट विवरण जैसी कई गंभीर गलतियां हैं. जिससे यह साफ होता है कि ये फर्जी हैं और उन्हें ड‍िज‍िटली छेड़छाड़ के जरिए बनाया गया है.

    कांग्रेस के आरोप के बाद सीएम हिमंता की प्रेस कॉन्फ्रेंस
    कांग्रेस के आरोपों के बाद सीएम हिमंता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की. इस दौरान उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस के आरोपों के बाद हमने भी पूरी रिसर्च की है. हमने पाया कि कल हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा मटेरियल एक पाकिस्तानी सोशल मीडिया ग्रुप ने दिया था.  पिछले 10 दिनों में, पाकिस्तान चैनल ने असम चुनाव के बारे में कम से कम 11 टॉक शो किए हैं, जो पहले कभी नहीं हुआ.हर टॉक शो में, नतीजा यह निकला कि कांग्रेस को जीतना चाहिए. कल की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पाकिस्तान का लिंक भी अब  साफ हो गया है. मुझे यकीन है कि लॉ एनफोर्समेंट एजेंसी इस पर ध्यान देगी.
    उन्‍होंने कहा कि आम तौर पर, जब आप किसी खास मुद्दे को फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने उठाते हैं, तो उस पर IPC की धारा 420 और 468 लगती है. बेशक नए BNS में एक कॉरेस्पोंडेंस प्रोविज़न है. जब आप किसी चुनाव के नतीजे या आउटकम को प्रभावित करने के लिए इन आरोपों का इस्तेमाल फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ करते हैं, तो उस पर ज्यादा सजा का प्रोविज़न लगता है, और उसकी सजा उम्रकैद है. कल मेरी पत्नी ने FIR दर्ज कराई है और मुझे यकीन है कि पुलिस कानून की सही धारा में केस दर्ज करेगी और जरूरी कार्रवाई करेगी.

    सीएम हिमंता ने गौरव गोगोई पर भी लगाए थे आरोप
    चुनावों के ऐलान से बहुत पहले ही सीएम हिमंता ने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई को पाकिस्तानी एजेंट कहा था. उन्‍होंने पीसी के दौरान कहा था कि गौरव की पत्नी एलिजाबेथ भारत से जुड़ी कई जानकारियां इकट्ठा करती थीं और पाकिस्तानी नागरिक अली शेख को रिपोर्ट देती थीं. एलिजाबेथ को पाकिस्तान की तरफ से ही सैलरी दी जाती थी. कांग्रेस के हालिया आरोपों को सीएम की तरफ से लगाए गए पुराने आरोपों का पलटवार माना जा रहा है.

    हालांकि चुनाव मतदान से महज कुछ दिन पहले इस तरह के आरोप-प्रत्‍यारोप तेज हो रहे हैं. सीएम हिमंता ने ये भी कहा कि कांग्रेस को भी पता यह कि वह यह चुनाव भी हार रहे हैं. यही वजह है कि इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं. 

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here