Health Risks of Plastic Straws: आजकल बाजार में मिलने वाले पैक्ड जूस, कोल्ड ड्रिंक और अन्य शीतल पेयों में प्लास्टिक की स्ट्रॉ का इस्तेमाल आम हो गया है। यह इस्तेमाल तो सुविधाजनक लगता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए कितनी हानिकारक हो सकती है।प्लास्टिक स्ट्रॉ में पाए जाने वाले केमिकल जूस पीने के दौरान धीरे-धीरे आपके शरीर में प्रवेश कर सकते हैं। ये शरीर में जाकर कई गंभीर समस्याओं का कारण बन सकते हैं। खासतौर पर बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह और भी अधिक खतरनाक हो सकता है।यहां हम आपको बताएंगे कि इनकी वजह से आपको क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं। इन बातों को जानने के बाद आप भी भी प्लास्टिक की स्ट्रॉ का इस्तेमाल करने से बचेंगे।
BPA और केमिकल रिस्क
प्लास्टिक स्ट्रॉ में पाए जाने वाला बिस्फेनॉल-ए (BPA) एक केमिकल है जो शरीर में जाकर हॉर्मोनल असंतुलन पैदा कर सकता है। यह पुरुषों और महिलाओं दोनों में हार्मोन से जुड़े विकार, थायरॉइड और प्रजनन क्षमता में समस्या उत्पन्न कर सकता है।
हृदय में दिक्कत हो सकती है और मोटापा भी बढ़ेगा
लगातार प्लास्टिक स्ट्रॉ के जरिए पेय पदार्थ पीने से हृदय रोग और मोटापा बढ़ने का जोखिम होता है। रिसर्च बताती है कि BPA और अन्य प्लास्टिक रसायन मेटाबोलिज्म को प्रभावित करते हैं। इसलिए डॉक्टर इसके इस्तेमाल से मना करते हैं।
कैंसर का जोखिम बढ़ेगा
कुछ प्रकार के प्लास्टिक में ऐसे तत्व होते हैं जो लंबे समय तक शरीर में जमा होकर कैंसर का कारण बन सकते हैं। विशेषकर स्तन कैंसर और प्रोस्टेट कैंसर के लिए जोखिम बढ़ सकता है। इसलिए महिलाओं को खासतौर पर इसके इस्तेमाल से मना किया जाता है।
बच्चों के लिए खतरनाक
बच्चों में प्लास्टिक स्ट्रॉ से होने वाले हॉर्मोनल प्रभाव विकास को प्रभावित कर सकते हैं। यह उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली और मानसिक विकास पर भी असर डाल सकता है।
वैकल्पिक समाधान क्या हैं?
सुरक्षित विकल्प जैसे स्टेनलेस स्टील, कांच या बायोडिग्रेडेबल स्ट्रॉ का इस्तेमाल करना बेहतर है। यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। अगर स्टील या फिर कांच की स्ट्रॉ का इस्तेमाल कर रहे हैं तो उसकी सफाई का भी खास ध्यान रखें, वरना इससे भी परेशानी हो सकती है।


