विश्व नवकार दिवस आयोजन में मंत्र जाप, शहरभर में श्रद्धालुओं की भागीदारी
अलवर। विश्व नवकार दिवस के अवसर पर गुरुवार सुबह जैन मंदिरों में सामूहिक णमोकार मंत्र जाप का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिरों में मंत्रोच्चार की गूंज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
स्थानीय स्कीम नंबर 10 स्थित जैन भवन में कार्यक्रम विज्ञान भूषण महाराज के सानिध्य में आयोजित हुआ। उन्होंने णमोकार महामंत्र के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस मंत्र का नियमित जाप व्यक्ति के जीवन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा लाता है।
विश्व नवकार दिवस पर अलवर शहर के विभिन्न जैन मंदिरों के साथ-साथ “अपना घर शालीमार” और श्री आदिनाथ जैन शिक्षण संस्थान में भी सुबह सामूहिक जाप कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिलेभर के जैन मंदिरों में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
जैन पत्रकार महासंघ अलवर के जिला संयोजक हरीश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु नर-नारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और श्रद्धा भाव से सामूहिक जाप किया।
आयोजन के माध्यम से समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश दिया गया। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण की भावना के साथ णमोकार मंत्र का जाप किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


