रोजगार के लिए अप्रेनटशिप मेला में आईटीआई और डिप्लोमा धारकों को कंपनियों से जुड़ने का मौका
अलवर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) अलवर में 13 अप्रैल को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेनटशिप मेला (PMNAM) का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न कंपनियां भाग लेकर युवाओं को अप्रेंटिसशिप और रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।
आईटीआई के उप निदेशक एवं शिक्षुता सलाहकार मनोज अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मेले का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना और उद्योगों के साथ उनका सीधा संपर्क स्थापित करना है।
उन्होंने बताया कि मेले में डिप्लोमा और आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। इसमें फीटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर, वेल्डर, टूल एंड डाई मेकर और कारपेंटर जैसे विभिन्न ट्रेड शामिल हैं।
मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या स्नातक होना आवश्यक है तथा आयु सीमा 18 से 27 वर्ष निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज जैसे 10वीं की मार्कशीट, आईटीआई प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो आदि साथ लाने होंगे।
यह अप्रेनटशिप मेला युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जहां वे सीधे कंपनियों से जुड़कर अपने करियर की शुरुआत कर सकते हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

