More
    Homeराजस्थानअलवरदशहरा मैदान में भक्ति का संगम, श्याम जागरण में गूंजे जयकारे

    दशहरा मैदान में भक्ति का संगम, श्याम जागरण में गूंजे जयकारे

    भजन और भक्ति में डूबा माहौल, श्याम भक्तों ने रातभर किया जागरण

    अलवर। शहर के दशहरा मैदान में शनिवार रात भक्ति, श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां श्याम बाबा के भव्य जागरण का आयोजन किया गया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पूरा मैदान “जय श्री श्याम” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। दीपों की रोशनी और भजनों की मधुर धुनों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

    इस भव्य जागरण में भजन सम्राट छोटू सिंह रावणा ने अपनी शानदार प्रस्तुति से श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। उन्होंने मंच से अपने लोकप्रिय भजनों की प्रस्तुति दी और उपस्थित श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। उनके द्वारा गाई गई पंक्तियां—
    “तीन बाण के धारी, तीनों बाण चलाओ ना,
    मुश्किल में है दास तुम्हारा, जल्दी आओ ना,
    हारे के सहारे, मेरी हर भागो ना…”
    ने पूरे मैदान को भाव-विभोर कर दिया।

    उन्होंने बताया कि यह भजन उन्होंने दिल की गहराइयों से लिखा है और यही वजह है कि यह भजन लोगों के दिलों में खास जगह बना चुका है।

    भजन गायकी से जुड़े एक विवाद के संदर्भ में उन्होंने कन्हैया मित्तल का उल्लेख करते हुए कहा कि भजन गायकी में निरंतर मेहनत होती है और कलाकारों के साथ-साथ साउंड टीम भी लंबे समय तक कार्य करती है। ऐसे में कभी-कभी छोटी-मोटी बातें हो जाती हैं, जिन्हें अनावश्यक रूप से बड़ा मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए।

    वहीं रवीन्द्र भाटी से जुड़े विवाद पर उन्होंने कहा कि यदि कोई परेशान करता है तो अपने अधिकारों के लिए खड़ा होना आवश्यक है और उन्होंने इस मामले में शिकायत भी दर्ज करवाई है।

    अंत में उन्होंने कहा कि भजन केवल सुरों का नहीं, बल्कि भाव का विषय है। यदि सच्चे मन से भक्ति की जाए तो भगवान के दर्शन हर रूप में संभव हैं। जागरण देर रात तक चलता रहा और श्रद्धालु पूरी रात भक्ति में लीन नजर आए।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here