More
    Homeराजस्थानअलवरतुलेड़ा में दर्दनाक कदम, शराब की लत से परेशान वृद्धा ने किया...

    तुलेड़ा में दर्दनाक कदम, शराब की लत से परेशान वृद्धा ने किया आत्मघाती प्रयास

    उपचार के दौरान दर्दनाक अंत, परिवार में छाया मातम

    अलवर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव तुलेड़ा में एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 66 वर्षीय वृद्ध महिला ने पारिवारिक परिस्थितियों से परेशान होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतका की पहचान रेशम देवी पत्नी शिबू राम जाटव के रूप में हुई है।

    जानकारी के अनुसार महिला अपने बच्चों की शराब की लत से काफी समय से मानसिक रूप से परेशान थी। इसी तनाव के चलते शुक्रवार को उन्होंने तेजाब का सेवन कर लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने तत्काल उन्हें अलवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। हालांकि हालत लगातार बिगड़ती गई और अंततः उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई।

    घटना के बाद शव को सामान्य चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया। मृतका के पुत्र ने बताया कि वे तीन भाई हैं, जिनमें से दो मां के साथ ही रहते थे। सूचना मिलने पर वह तुरंत घर पहुंचा और मां को अस्पताल लेकर गया, लेकिन तब तक स्थिति गंभीर हो चुकी थी।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here