More
    Homeराजस्थानअलवरखेरली में शिलान्यास, 40 करोड़ की सड़क से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    खेरली में शिलान्यास, 40 करोड़ की सड़क से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

    विकास को मिलेगा शिलान्यास का बल, हलैना से बड़ौदामेव सड़क होगी सुदृढ़

    कठूमर। गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने रविवार को खेरली में 40 करोड़ रुपए की लागत से हलैना से बड़ौदामेव तक वृहत जिला सड़क के सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ीकरण कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान कठूमर विधायक रमेश खींची भी मौजूद रहे।

    गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने कहा कि हलैना से बड़ौदामेव तक बनने वाली यह वृहत जिला सड़क क्षेत्र की प्रगति, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार और आमजन के जीवन को सरल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इससे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क और अधिक सुदृढ़ होगा तथा विकास की नई संभावनाएं साकार होंगी।

    उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश के समग्र और संतुलित विकास के लिए सरकार संकल्पित है और इसी दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

    इस दौरान विधायक रमेश खींची ने कठूमर क्षेत्र में रामसेतु योजना के तहत विकास कार्यों को गति देने तथा खेरली क्षेत्र में चंबल का पानी उपलब्ध कराने की मांग उठाई। इस पर गृह राज्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस विषय को मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma के समक्ष रखकर सकारात्मक समाधान का प्रयास किया जाएगा।

    विधायक रमेश खींची ने अपने संबोधन में राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा कठूमर क्षेत्र में कराए जा रहे चहुंमुखी विकास कार्यों की जानकारी दी।

    कार्यक्रम का संचालन गोपेश भारद्वाज एवं नरेंद्र गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी श्याम सुंदर चेतीवाल, पूर्व प्रधान संजय खींची, पूर्व चेयरमैन शेरसिंह मीना, संजय गिजगडियां, शैलेंद्र चौहान, चंद्रप्रकाश तुसारी, विक्रम शर्मा, मुकेश शर्मा, सियाराम पटेल, जाट समाज अध्यक्ष कल्लू राम चौधरी, रमेश चौधरी, देवेंद्र सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और आमजन मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here