More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में प्रेस वार्ता, महिला मोर्चा ने उठाए महिला सुरक्षा के मुद्दे

    अलवर में प्रेस वार्ता, महिला मोर्चा ने उठाए महिला सुरक्षा के मुद्दे

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेस वार्ता, सशक्तिकरण पर जोर

    अलवर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के मुद्दों पर प्रमुखता से चर्चा की गई। यह प्रेस वार्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल एवं राजस्थान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों द्वारा संबोधित की गई। कार्यक्रम का आयोजन भाजपा अलवर दक्षिण एवं उत्तर जिला इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

    प्रेस वार्ता के दौरान “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” को मुख्य विषय बनाया गया, जिसके माध्यम से महिलाओं को राजनीतिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार के प्रयासों को रेखांकित किया गया।

    पूजा कपिल ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने राजस्थान में बढ़ते अपराधों को गंभीरता से लेते हुए कहा कि ऐसे मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल ही में सामने आई सामूहिक दुष्कर्म जैसी घटनाओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी मामले में पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज करने में लापरवाही बरती जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    उन्होंने कहा, “यदि रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो व्यवस्था कैसे चलेगी। ऐसे मामलों में किसी भी स्तर पर दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।”

    इस अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिला सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और महिला सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here