More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में शिविर में पहुंचे वन राज्यमंत्री, रक्तदान को बताया महादान

    अलवर में शिविर में पहुंचे वन राज्यमंत्री, रक्तदान को बताया महादान

    प्रतिभा सम्मान में शिविर का संदेश, बच्चों को किया सम्मानित

    अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने रविवार को अलवर शहर में चाणक्य परिवार द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में शिरकत कर रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया तथा प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित किया।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरत के समय किसी को जीवनदान दे सकता है। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऐसे आयोजनों में बढ़ती भागीदारी विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहायक सिद्ध हो रही है।

    उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा की भावना से आयोजित रक्तदान शिविर समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है, जिससे युवा पीढ़ी को जीवमात्र की सेवा का संदेश मिलता है। उन्होंने सभी वर्गों से रक्तदान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

    इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के महत्व पर बल दिया। उन्होंने कहा कि समानता, समदर्शिता और एकता के भाव के साथ ही देश को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प साकार किया जा सकता है।

    कार्यक्रम में पीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा, मेडिकल कॉलेज की डीन डॉ. अनिता सूद, पं. जलेसिंह, संयुक्त व्यापार महासंघ के अध्यक्ष हरमिन्दर सिंह, अशोक पाठक, मुकेश गौड़, ओमप्रकाश शर्मा, डॉ. टेकचंद सहित कई प्रबुद्धजन, युवा और आमजन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here