More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में सम्मान समारोह, सुनीता शर्मा को महिला कांग्रेस पद पर किया...

    अलवर में सम्मान समारोह, सुनीता शर्मा को महिला कांग्रेस पद पर किया सम्मानित

    नेतृत्व को मिला सम्मान, समारोह में जताई नई उम्मीदें

    अलवर। राजस्थान ब्राह्मण महासभा, जिला अलवर द्वारा महिला कांग्रेस शहर ब्लॉक (ब) के शहर अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर श्रीमती सुनीता राजकुमार शर्मा का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

    इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने सुनीता शर्मा का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

    कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश गंगावत ने कहा कि सुनीता शर्मा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी और वे महिलाओं की आवाज को सशक्त रूप से आगे बढ़ाने का कार्य करेंगी।

    जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सैनी ने कहा कि समाज में सक्रिय भूमिका निभाने वाली सुनीता शर्मा संगठन को मजबूत करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगी।

    ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष जगदीश प्रसाद ने बताया कि कार्यक्रम में महासभा संरक्षक राजकुमार शर्मा, हिरेन्द्र शर्मा, डॉ. सतीश शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, बजरंग शर्मा, विप्र सेना जिलाध्यक्ष अमित शर्मा, अश्विनी जावली, नितेश भारद्वाज, गजेंद्र शर्मा, अनीता तिवारी, सुधा शर्मा, अंजलि शर्मा, हंसीका शर्मा, अनिल शर्मा, विवेकानंद पंडित, नाथूराम शास्त्री सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का संचालन उमेश शर्मा द्वारा सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया तथा अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here