महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति ने मनाया स्मृति दिवस, शहीदों को किया याद
अलवर। जलियांवाला बाग हत्याकांड की स्मृति में सोमवार को महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति की ओर से स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद हुए देशभक्तों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
कार्यक्रम में जिला संयोजक हिमांशु शर्मा ने कहा कि 13 अप्रैल 1919 का दिन भारतीय इतिहास का काला अध्याय है। इसी दिन जनरल रेजिनाल्ड डायर के आदेश पर बैसाखी पर्व के अवसर पर निहत्थे भारतीयों पर ब्रिटिश सैनिकों ने अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं। इस क्रूर नरसंहार में हजारों की संख्या में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और युवा शहीद हो गए थे।
उन्होंने बताया कि अपनी जान बचाने के लिए कई लोग वहां स्थित कुएं में कूद गए, जिसे आज भी “मौत का कुआं” कहा जाता है। इस अमानवीय कृत्य की सभी ने कड़ी निंदा की।
उधम सिंह को भी किया नमन
इस अवसर पर महान क्रांतिकारी सरदार उधम सिंह को भी श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने इस हत्याकांड का बदला लेने के लिए इंग्लैंड में जाकर जनरल डायर को गोली मारकर शहीदों का बदला लिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “भारत माता की जय”, “इंकलाब जिंदाबाद” और “वंदे मातरम्” के नारे लगाते हुए शहीदों के बलिदान को याद किया।
इस मौके पर पूर्व एसडीएम अधिकारी रामलाल मीणा, मनोज शर्मा, के.जी. गुप्ता, राजीव शर्मा, गौरव अरोड़ा, सत्यनारायण सोमवंशी, ओम प्रकाश अरोड़ा, कैलाश शर्मा, जगदीश चौहान, वीरू सिंह, सीताराम शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


