More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में माय भारत बजट क्वेस्ट कार्यक्रम, युवाओं से संवाद में मुख्यमंत्री...

    अलवर में माय भारत बजट क्वेस्ट कार्यक्रम, युवाओं से संवाद में मुख्यमंत्री ने बताई भूमिका

    विकसित भारत के संकल्प पर जोर, बजट क्वेस्ट में युवाओं की सक्रिय भागीदारी

    अलवर। जिला कलेक्ट्रेट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में सोमवार को “माय भारत बजट क्वेस्ट प्रोग्राम-2026” के जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया, जिसमें भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया वर्चुअल माध्यम से जुड़े और युवाओं से संवाद किया।

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने, किसानों की आय बढ़ाने, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को मजबूत करने जैसे विषयों पर चर्चा की।

    उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के “विकसित भारत” के विजन को साकार करने के लिए युवाओं को आगे आकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

    माय भारत केंद्र के उपनिदेशक पंकज यादव ने बताया कि फरवरी माह में आयोजित क्विज और निबंध प्रतियोगिता में जिले के 4732 युवाओं ने भाग लिया। इनमें से 40 प्रतिभागियों को अंतिम राउंड के लिए चयनित किया गया है।

    उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में युवाओं को “नेशन बिल्डर” के रूप में तैयार करना शामिल है। माय भारत पोर्टल के माध्यम से युवाओं को सामाजिक सरोकारों, सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और नीतिगत चर्चाओं में भाग लेने के अवसर मिल रहे हैं।

    कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें देश के विकास में सहभागी बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here