More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में रक्तदान शिविर में पहुंचे वन राज्यमंत्री संजय शर्मा, रक्तवीरों का...

    अलवर में रक्तदान शिविर में पहुंचे वन राज्यमंत्री संजय शर्मा, रक्तवीरों का बढ़ाया उत्साह

    मानव सेवा का संदेश, रक्तदान शिविर में युवाओं की भागीदारी की सराहना

    अलवर। राजकीय सामान्य चिकित्सालय स्थित आईएमए सभागार में आयोजित रक्तदान शिविर में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने भाग लेकर रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया। यह शिविर पुष्पराज शर्मा के संयोजन में आयोजित किया गया।

    कार्यक्रम में संबोधित करते हुए संजय शर्मा ने कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरत के समय किसी व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा के इस कार्य में हर व्यक्ति को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।

    राज्यमंत्री ने चिकित्सा क्षेत्र को मानव सेवा का सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्र बताते हुए चिकित्सकों और नर्सिंगकर्मियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान चिकित्सा कर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया।

    उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों में युवाओं की बढ़ती भागीदारी विकसित राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। रक्तदान शिविर जैसे आयोजन समाज में सेवा और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

    राज्यमंत्री ने आयोजन को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवा पीढ़ी को मानवता की सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here