प्रदर्शन के दौरान सचिवालय गेट पर धक्का-मुक्की, ज्ञापन देने को लेकर हुआ विवाद
अलवर। शहर में गाय के अवशेष मिलने के मामले को लेकर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद एवं सर्व समाज के लोगों ने मोन जुलूस निकालते हुए मिनी सचिवालय पहुंचकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
मिनी सचिवालय गेट पर प्रदर्शन, अंदर घुसने की कोशिश
प्रदर्शनकारी मिनी सचिवालय के मुख्य गेट पर पहुंचे और गेट खोलकर अंदर जाने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिससे मौके पर तनाव की स्थिति बन गई।
तहसीलदार को ज्ञापन देने को लेकर हुआ विवाद
प्रदर्शनकारियों ने तहसीलदार को ज्ञापन देने से इनकार कर दिया और मांग की कि ज्ञापन एडीएम सिटी या जिला कलेक्टर को ही सौंपा जाएगा। इस बात को लेकर प्रशासन और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की
स्थिति उस समय बिगड़ गई जब कुछ प्रदर्शनकारी गेट खोलकर अंदर घुसने लगे। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। हालांकि बाद में स्थिति को संभाल लिया गया।
मामले को लेकर बढ़ा आक्रोश
गाय के अवशेष मिलने की घटना को लेकर विभिन्न संगठनों और सर्व समाज में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


